अगर आपको भुगतान करने में समस्या आ रही है, तो इसके कई कारण हो सकते हैं। आइए इसके सबसे आम कारणों पर नज़र डालें:
- गलत भुगतान जानकारी - पक्का करें कि आपने क्रेडिट कार्ड नंबर, CCV, समाप्ति तिथि आदि सही दर्ज किए हैं। यह सबसे आम समस्या है। बिलिंग की सारी जानकारी दोबारा जाँचें और फिर से भुगतान करने की कोशिश करें।
- VPN से कनेक्ट होना - दुर्भाग्य से, हमारे VPN IP धोखाधड़ी-रोधी फ़िल्टर में फँस जाते हैं, इसलिए भुगतान करते समय पक्का करें कि आप VPN से कनेक्ट न हों। भुगतान विफल होने का यह एक आम कारण है।
- अनधिकृत के रूप में चिह्नित होना - इस स्थिति में प्राधिकरण संबंधी समस्याओं या धोखाधड़ी की रोकथाम के कारण भुगतान विफल हो जाता है। ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि आपका बैंक या क्रेडिट कार्ड कंपनी इस साइट पर भरोसा नहीं करती और लेन-देन अस्वीकार कर देती है। यह भी संभव है कि सिस्टम ने लेन-देन को संभावित रूप से जोखिम भरा माना हो (उदाहरण के लिए, अगर आपके क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल अन्य Windscribe खातों को अपग्रेड करने के लिए किया गया हो)। ऐसे में बेहतर होगा कि आप सहायता टीम से संपर्क करें, ताकि हम इसकी जाँच कर सकें।
- पर्याप्त धनराशि न होना - ज़ाहिर है, भुगतान करने के लिए आपके कार्ड में पर्याप्त धनराशि होनी चाहिए। अगर आपका भुगतान विफल हो जाता है, तो दोबारा जाँच लें कि समस्या इसकी वजह से तो नहीं है।
- कनेक्शन संबंधी समस्याएँ - कभी-कभी नेटवर्क में रुकावट के कारण भी भुगतान संबंधी समस्याएँ हो सकती हैं। हो सकता है कि भुगतान की कोशिश करते समय आपका इंटरनेट बंद हो या ठीक से काम न कर रहा हो और इस कारण भुगतान विफल हो गया हो। पक्का करें कि आपका कनेक्शन ठीक से काम कर रहा है। दोहरा भुगतान करने से बचने के लिए अपनी Account पेज पर Pro स्थिति दोबारा जाँचें और फिर से भुगतान करने की कोशिश करें।
ध्यान रखें कि अगर भुगतान के कई प्रयास विफल हो जाते हैं, तो हम आपको और प्रयास करने से रोक देंगे। यह हमारी ओर से धोखाधड़ी रोकने का एक तरीका है। अगर आपके साथ ऐसा होता है, तो आप सहायता टीम से संपर्क कर सकते हैं, ताकि हम आपको बता सकें कि समस्या क्या थी और आपको फिर से भुगतान करने की अनुमति दे सकें।