2016 में अपनी शुरुआत से ही, Windscribe निजी स्वामित्व और संचालन में रहा है और आज भी है। हमारा कोई बाहरी निवेशक नहीं है, और 100% स्वामित्व हिस्सेदारी तीन संस्थापकों (Yegor Sak, Alex Paguis और Mark Ulicki) तथा Windscribe के कर्मचारियों के पास है।
ऐसा भी नहीं है कि तीनों सह-मालिक कामकाज से दूर किसी समुद्र तट पर मार्टिनी पी रहे हैं। वे सभी इंफ्रास्ट्रक्चर, टूल और ऐप्स के विकास में पूरी तरह शामिल हैं और कंपनी की दिशा से जुड़े सभी निर्णय लेते हैं। वे Windscribe उत्पाद से बेहद करीब से जुड़े हुए हैं और लोगों की रुचियों को समझने तथा उनकी प्रतिक्रिया को पूरी Windscribe टीम के लिए अमल में लाए जा सकने वाले कामों में बदलने के लिए सहायता टिकटों, Twitter, Discord और Reddit पर सीधे उपयोगकर्ताओं से बात करते हैं।
यह उन कुछ अन्य VPN कंपनियों से बिल्कुल अलग है, जिनका स्वामित्व पहले निगरानी करने वाली कंपनियों के पास है, जिनके CEO के बारे में जानकारी ढूँढना लगभग असंभव है, या जो अपने कुछ सर्वोच्च पदों पर पूर्व सरकारी जासूसों को नियुक्त करती हैं।