हमारी वेबसाइट पर अपने खाते में लॉग इन करने के बाद आप मेरा खाता के कॉन्फ़िगरेशन जनरेटर टैब से अपने WireGuard कॉन्फ़िग डाउनलोड कर सकते हैं।
WireGuard कॉन्फ़िग सिर्फ़ सशुल्क खाते वाले उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध हैं। अगर आपके पास Pro खाता है, तो आपको सभी लोकेशन के WireGuard कॉन्फ़िग मिलेंगे।
अगर आपके पास Build-a-Plan खाता है, तो आपको सिर्फ़ उन लोकेशन के WireGuard कॉन्फ़िग मिलेंगे जिनके लिए आपने भुगतान किया है।
कार्ड का WireGuard टैब खोलें।

- कॉन्फ़िग पाने के लिए पहले वह स्थान (1) चुनें जिससे आप कनेक्ट करना चाहते हैं।
- फिर एक पोर्ट (2) चुनें; अगर पक्का न हो तो 443 इस्तेमाल करें।
- कुंजी जोड़ी (3) में नई कुंजी जोड़ी उत्पन्न करें रहने दें या पहले बनाई गई कोई कुंजी जोड़ी चुनें।
- और आखिर में, WireGuard कॉन्फ़िगरेशन फ़ाइल पाने के लिए कॉन्फ़िग डाउनलोड करें (4) दबाएँ। सभी विवरण देखने के लिए आप इस फ़ाइल को किसी टेक्स्ट एडिटर में खोल सकते हैं।
आपकी बनाई गई कुंजी जोड़ियाँ नीचे जनरेट की गई कुंजी जोड़ियाँ कार्ड (5) में दिखती हैं, जहाँ आप उन्हें कॉपी कर सकते हैं या हटा सकते हैं।