मुख्य सामग्री पर जाएँ
Windscribe

ब्राउज़र एक्सटेंशन में ट्रैकर इरेडिकेटर क्या है?

Author
Winder S
Nov 11, 2025
Divider

ट्रैकर इरेडिकेटर एक विकल्प है, जिसका इस्तेमाल करके आप यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि इंटरनेट पर वेबसाइटें या ऐप्स आपको ट्रैक न करें। यह आपकी गोपनीयता से समझौता करने वाले ट्रैकर्स को ब्लॉक करता है और उनकी गंदी चाल वहीं रोक देता है। 

Wikipedia के अनुसार:

"वेब ट्रैकिंग वह प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से वेबसाइट संचालक और तृतीय पक्ष वर्ल्ड वाइड वेब पर विज़िटर्स की गतिविधियों से जुड़ी जानकारी एकत्रित, संग्रहीत और साझा करते हैं। किसी उपयोगकर्ता के व्यवहार का विश्लेषण ऐसी सामग्री प्रदान करने के लिए किया जा सकता है, जिससे संचालक उनकी पसंद का अनुमान लगा सके और जो विज्ञापनदाताओं जैसे विभिन्न पक्षों के लिए रुचिकर हो सकती है।"

इसलिए, अगर आप नहीं चाहते कि वेबसाइट-दर-वेबसाइट आपकी गतिविधियों को ट्रैक करके सबसे ऊँची बोली लगाने वाले को बेच दिया जाए, तो इसे रोकने के लिए ट्रैकर इरेडिकेटर चालू कर सकते हैं।

आप Windscribe ब्राउज़र एक्सटेंशन में प्राथमिकताएँ > ब्लॉकर पर जाकर और टॉगल चालू करके ट्रैकर इरेडिकेटर ढूँढ सकते हैं।

ब्लॉकर मेन्यू

ट्रैकर इरेडिकेटर।

ट्रैकर इरेडिकेटर Windscribe कनेक्शन से अलग काम करता है। इसलिए, अगर आप एक्सटेंशन में किसी लोकेशन से कनेक्ट नहीं हैं, तब भी प्राथमिकताओं में टॉगल चालू रहने तक ट्रैकर्स ब्लॉक होते रहेंगे। ब्लॉकर की दूसरी सुविधाएँ भी इसी तरह काम करती हैं।

ट्रैकर इरेडिकेटर सुविधा केवल ब्राउज़र एक्सटेंशन के Firefox/MV2 संस्करण में उपलब्ध है। अगर आप ब्राउज़र एक्सटेंशन का Chrome/Edge संस्करण इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इस सुविधा को मैलवेयर इवेडर और ऐड क्रशर के साथ मिलाकर ऐड क्रशर नाम के एक ही टॉगल में शामिल कर दिया गया है।

 

संपर्क करें