Windscribe के ScribeForce टीम अकाउंट आपको अपनी टीम के अकाउंट के समूह को आसानी से प्रबंधित करने की सुविधा देते हैं। सामान्य Pro अकाउंट की तुलना में टीम अकाउंट के कुछ अतिरिक्त फायदे भी हैं:
यह सस्ता है - ScribeForce अकाउंट की कीमत प्रति सीट केवल $5 प्रति माह है, यानी इनकी लागत हमारे सामान्य व्यक्तिगत अकाउंट की तुलना में लगभग आधी है। (कम-से-कम 5 सीट खरीदना आवश्यक है)।
केंद्रीकृत बिलिंग - एक मासिक भुगतान से आपकी टीम के सभी अकाउंट कवर हो जाएंगे। साथ ही, प्लान में सुविधानुसार बदलाव किए जा सकते हैं, इसलिए आपको हर सीट के लिए केवल महीने के उन दिनों का भुगतान करना होगा, जब वह आपके पास थी
आसान टीम प्रबंधन - उपयोगकर्ता अकाउंट बनाएं और उन सभी को एक ही पेज से प्रबंधित करें।
Pro जैसी ही सुरक्षा - प्रबंधित ScribeForce अकाउंट किसी भी Windscribe Pro अकाउंट के समान होता है। सभी डिवाइस पर सभी सुविधाओं का उपयोग करें।
साझा Static IPs - यदि लीडर अकाउंट पर एक Static IP खरीदा जाता है, तो सभी प्रबंधित अकाउंट को भी उसी Static IP का एक्सेस मिलता है।
ScribeForce टीम का नेतृत्व करने के लिए आपको एक अकाउंट की आवश्यकता होगी। यह टीम के सभी अकाउंट प्रबंधित करेगा और बिलिंग संभालेगा। ScribeForce खरीदते समय आप खाली सीटों के लिए भुगतान करेंगे। फिलहाल हम ScribeForce के भुगतान के लिए केवल क्रेडिट कार्ड स्वीकार करते हैं और एक टीम के लिए कम-से-कम 5 सीट आवश्यक हैं। इसके बाद इन सीटों पर आपकी टीम के सदस्यों के अकाउंट जोड़े जाएंगे। टीम लीड द्वारा बनाए और प्रबंधित किए गए सभी टीम अकाउंट सामान्य Pro Windscribe अकाउंट होते हैं। फिलहाल प्रत्येक ScribeForce टीम में अधिकतम 500 सीट की अनुमति है।
आप इस प्लान के बारे में हमारा पूरा लेख यहां पढ़ सकते हैं।
ScribeForce खरीदने के लिए आप इस पेज पर जा सकते हैं: https://windscribe.com/scribeforce