सबसे पहले आपको आधारभूत नेटवर्क की स्थिति देखनी चाहिए। दुर्भाग्य से, iOS ऑपरेटिंग सिस्टम की प्रकृति के कारण इसमें जाँचने के लिए बहुत कुछ नहीं है।
हालाँकि, आधारभूत नेटवर्क को बदलने भर से काफ़ी मदद मिल सकती है। उदाहरण के लिए, अगर सेलुलर LTE इस्तेमाल करते समय गति धीमी मिल रही थी, तो WiFi आज़माएँ।
मोबाइल डेटा वाले इंटरनेट कनेक्शन की गति पर भारी प्रतिबंध लगाया जा सकता है। हो सकता है कि बेहद मजबूत सेलुलर सिग्नल वाले क्षेत्र में होने के बावजूद आपका सेवा प्रदाता आपके कनेक्शन की गति सीमित कर रहा हो। इसलिए, WiFi कनेक्शन आज़माकर देखें कि आपकी गति बेहतर होती है या नहीं।
अगर आधारभूत नेटवर्क का प्रकार बदलने से समस्या हल नहीं हुई, तो आपको किसी दूसरी लोकेशन से कनेक्ट करके देखना चाहिए। हमारी कई लोकेशन पर एक से ज़्यादा डेटा सेंटर मौजूद हैं। उदाहरण के लिए, अगर आप हमारी New York - Gotham लोकेशन से कनेक्ट थे, तो इसके बजाय हमारे New York - Empire डेटा सेंटर से कनेक्ट करके देख सकते हैं कि इससे समस्या हल होती है या नहीं। आपको जानकर हैरानी होगी कि कई बार कुछ डेटा सेंटरों को दूसरों की तुलना में अधिक प्राथमिकता मिलती है। नतीजतन, संबंधित डेटा सेंटर पर उसके अन्य समकक्षों की तुलना में अधिक लोड हो सकता है।
कभी-कभी कोई दूसरा डेटा सेंटर चुनना संभव नहीं होता या आप किसी खास लोकेशन से ही कनेक्ट करना पसंद करते हैं या आपको ऐसा करना ज़रूरी होता है। अगर ऐसा है, तो आपको VPN प्रोटोकॉल बदलकर देखना चाहिए।
फ़िलहाल, जब हमारे iOS ऐप का कनेक्शन मोड Automatic पर सेट होता है, तो WireGuard पसंदीदा कनेक्शन प्रोटोकॉल होता है। फिर भी, अगर Automatic कनेक्शन मोड में गति धीमी मिल रही थी, तो आप कोई दूसरा प्रोटोकॉल आज़मा सकते हैं। अपने iOS डिवाइस पर ऐसा करने का तरीका यह है:
VPN की गति अपेक्षा से कम होने के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। अगर समस्या हल करने की आपकी कोशिशों से कोई नतीजा नहीं मिला, तो हम आपसे https://windscribe.com/contact-support के ज़रिए सहायता अनुरोध भेजने का आग्रह करते हैं। उसमें समस्या और उसे खुद हल करने के लिए आपके द्वारा उठाए गए कदमों का संक्षिप्त विवरण दें।
बेहतर प्रदर्शन और सुरक्षा के लिए iOS-विशिष्ट अनुकूलनों के साथ-साथ WireGuard और हमारे iPhone VPN ऐप में उपलब्ध अन्य प्रोटोकॉल के बारे में और जानें।