क्रेडिट कार्ड कई कारणों से अस्वीकार हो सकता है। आम तौर पर ऐसा आपकी क्रेडिट कार्ड कंपनी द्वारा भुगतान अस्वीकार किए जाने या हमारे भुगतान प्रोसेसर (Stripe) द्वारा भुगतान को संभावित धोखाधड़ी के रूप में चिह्नित किए जाने के कारण होता है।
अगर आप दो-तीन बार भुगतान करने की कोशिश कर चुके हैं और फिर भी भुगतान नहीं हो रहा है, तो आप हमारी सहायता टीम से संपर्क कर सकते हैं (https://windscribe.com/contact-support)। हम कारण की जाँच करेंगे और उस कार्ड से भुगतान स्वीकार कराने की पूरी कोशिश करेंगे।
आप हमारी साइट पर किसी अन्य भुगतान विधि का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हमारे पास भुगतान के कई विकल्प हैं, जिनमें Paypal, क्रिप्टोकरेंसी, Android, iOS और Amazon के लिए मोबाइल इन-ऐप भुगतान तथा स्थानीय मुद्राओं/वॉलेट के लिए Paymentwall विकल्प शामिल हैं।
अगर आप कोई भी भुगतान नहीं कर पा रहे हैं या हमारी वेबसाइट पर "भुगतान अक्षम हैं" त्रुटि दिखाई देती है, तो कृपया हमारी सहायता टीम को टिकट भेजें और हम इसकी जाँच करेंगे: https://windscribe.com/contact-support