सभी निजी डिवाइस पर इस्तेमाल करें
आप बिना किसी परेशानी के अपने सभी निजी डिवाइस पर Windscribe का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन कृपया ध्यान रखें कि Windscribe सेवा सिर्फ़ निजी इस्तेमाल के लिए है, इसलिए पक्का करें कि वे डिवाइस आपके ही हों और आप इस सेवा का इस्तेमाल किसी भी तरह के डेटासेंटर परिवेश या व्यावसायिक उद्देश्य के लिए न कर रहे हों। किसी के पास 30 निजी कंप्यूटर नहीं होते, जिन सभी पर एक साथ VPN चालू करना ज़रूरी हो, या 25 फ़ोन नहीं होते, जिन सभी को एक ही समय में VPN कनेक्शन चाहिए। इस तरह के अत्यधिक इस्तेमाल से आपका खाता लगभग निश्चित रूप से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।
किसी भी प्लेटफ़ॉर्म के लिए डाउनलोड करें
आप Windscribe का इस्तेमाल लगभग सभी प्लेटफ़ॉर्म पर कर सकते हैं, जैसे Windows, Mac और Linux; Android और iOS मोबाइल डिवाइस; Chrome, Firefox और Edge जैसे ब्राउज़र एक्सटेंशन; राउटर और Amazon FireTV, Android TV, Apple TV आदि जैसे अन्य डिवाइस। आप हमारे डाउनलोड पेज से अपने डिवाइस पर Windscribe बहुत आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं: https://windscribe.com/download
टीम और परिवारों के लिए ScribeForce
अपनी टीम या परिवार के लिए Windscribe खाते सेट अप करना चाहते हैं? हमारी ScribeForce पेशकश के ज़रिए आप टीम के हिस्से के रूप में कम कीमत पर खाते पा सकते हैं। सारी बिलिंग एक ही खाते पर और हर खाते को सिर्फ़ $5 प्रति माह में पूरा Pro मिलता है!