Windscribe स्टैटिक IP प्रदान करता है, लेकिन समर्पित IP नहीं । समर्पित IP प्रदान न करने का कारण यह है कि इससे उपयोगकर्ताओं की गुमनामी को बड़ा खतरा होता है। अगर हम ऐसा समर्पित IP दें जिसे केवल एक व्यक्ति इस्तेमाल करता हो, तो कानून प्रवर्तन एजेंसियों या कानूनी टीमों द्वारा उस IP का इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति की पहचान माँगे जाने पर उसका पता सीधे उस एक उपयोगकर्ता तक लगाया जा सकता है, और हमारे रिकॉर्ड में मौजूद जानकारी देना हमारे लिए कानूनी रूप से अनिवार्य होगा।
इसीलिए हम इसके बजाय स्टैटिक IP प्रदान करते हैं, जहाँ एक ही IP कई उपयोगकर्ताओं को दिया जाता है। इस तरह ऐसे अनुरोध बेकार हो जाते हैं, क्योंकि उस IP का इस्तेमाल कई लोग करते हैं और हमें यह पता नहीं होता कि उनमें से किस व्यक्ति ने उस IP का इस्तेमाल कब किया था।
Windscribe आवासीय और डेटासेंटर, दोनों प्रकार के स्टैटिक IP प्रदान करता है।
आवासीय IP ($96 प्रति वर्ष) शिकागो, डलास और टोरंटो लोकेशन में उपलब्ध हैं। डेटासेंटर IP ($24 प्रति वर्ष) एम्स्टर्डम, अटलांटा, फ्रैंकफर्ट, लॉस एंजेलिस, मैनचेस्टर, पेरिस, सैन फ्रांसिस्को, टोरंटो, वॉशिंगटन और ज्यूरिख में उपलब्ध हैं।
इन्हें आपकी Pro सदस्यता के अतिरिक्त 1 वर्ष के लिए खरीदा जाता है और ये मासिक आधार पर उपलब्ध नहीं हैं। इनके बारे में अधिक जानकारी यहाँ मिल सकती है: https://windscribe.com/staticips
कृपया ध्यान दें कि स्टैटिक IP को सफलतापूर्वक खरीदने और इस्तेमाल करने के लिए आपके पास या तो Pro प्लान या असीमित बैंडविड्थ वाला कस्टम प्लान (Build-A-Plan) होना चाहिए।