
सारांश
मोबाइल, डेस्कटॉप, Smart TV और अन्य डिवाइसों के लिए इस्तेमाल में आसान, सुविधाओं से भरपूर, बेहद अनुकूलन योग्य और मज़बूत ऐप्स।
कुछ ही सेकंड में सेट अप करें
बस हमारा ऐप डाउनलोड करें, लॉग इन करें और किसी स्थान से कनेक्ट हो जाएँ। इतना आसान है!
सभी सुविधाओं से लैस, बेहद अनुकूलन योग्य
इस्तेमाल में आसान होने का मतलब सुविधाओं की कमी नहीं है। हमारे ऐप्स व्यापक कार्यक्षमता, गोपनीयता सुविधाएँ और मनमुताबिक बदलाव के विकल्प देते हैं।
लीक से सुरक्षा
हमारा इन-ऐप फ़ायरवॉल (जो प्रतिक्रिया देने के बजाय पहले से सुरक्षा करता है) DNS और IPv6 लीक को रोकता है। साथ ही, VPN टनल बंद हो जाने पर भी यह सुनिश्चित करता है कि आपका ट्रैफ़िक उजागर न हो।
सेंसरशिप से बचें
हमारे ऐप्स में सेंसरशिप से बचने की व्यापक क्षमताएँ शामिल हैं, जो प्रतिबंधित नेटवर्क या देश में होने पर Windscribe से सफलतापूर्वक कनेक्ट होने की आपकी संभावना बढ़ाती हैं।
मनमुताबिक कॉन्फ़िगरेशन
अन्य प्रदाताओं / निजी सर्वरों के OpenVPN और WireGuard कॉन्फ़िगरेशन के साथ हमारे ऐप्स का इस्तेमाल करें और Split Tunneling व Firewall जैसी Windscribe ऐप सुविधाओं का लाभ उठाएँ।
कई भाषाओं में उपलब्ध
Hola, Bonjour, नमस्ते, और 你好—हमारे ऐप्स का इस्तेमाल एक दर्जन से ज़्यादा भाषाओं में किया जा सकता है।
वैसे
हम MAC पते की पहचान बदलने जैसी गोपनीयता सुविधाएँ, Secure Hotspot और Proxy Gateway जैसी कनेक्शन साझा करने की सुविधाएँ, और Split Tunneling जैसी उपयोगी सुविधाएँ प्रदान करते हैं। हालाँकि, आम तौर पर OS की सीमाओं के कारण हर प्लेटफ़ॉर्म पर हर सुविधा उपलब्ध नहीं होती।