सारांश
हम आपके लिए सारा काम करते हैं—बेहतरीन गति देने और भौगोलिक प्रतिबंध वाली सेवाओं तक पहुँच दिलाने के लिए Windscribe अपने-आप स्थान बदल देगा।
गति को अधिकतम करें
जब आप ऑटो-पायलट चालू करते हैं, तो गति को अधिकतम करने के लिए Windscribe अपने-आप आपको सबसे उपयुक्त स्थान से कनेक्ट कर देता है।
वैसे
“सबसे उपयुक्त” स्थान का भौगोलिक रूप से सबसे नज़दीक होना ज़रूरी नहीं है। आपके नेटवर्क की रूटिंग के आधार पर, किसी ऐसे स्थान तक विलंबता कम हो सकती है जो भौगोलिक दूरी के लिहाज़ से सबसे नज़दीक न हो। आपके कनेक्शन के लिए सबसे कम विलंबता वाले स्थान को “सबसे उपयुक्त” स्थान चुना जाता है।